सांसद के फॉलो वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

कांकेर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार की देर शाम यहां से सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास हुई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत् हो गयी। घटना के बाद सांसद स्वयं घायलों को लेकर अंतागढ़ अस्पताल पहुंचे जहां एक अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

Next Post

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री की जमानत याचिका को मंजूरी

Tue Feb 25 , 2025
नासिक (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक के जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कोटे से मिले फ्लैटों के गबन के मामले में राज्य के कृषि मंत्री एडवोकेट माणिकराव कोकाटे और उनके भाई विजय की जमानत याचिका एक लाख रूपये के मुचलके पर मंजूर कर ली। श्री कोकाटे के वकील […]

You May Like

Play sound