महाराष्ट्र के कृषि मंत्री की जमानत याचिका को मंजूरी

नासिक (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक के जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कोटे से मिले फ्लैटों के गबन के मामले में राज्य के कृषि मंत्री एडवोकेट माणिकराव कोकाटे और उनके भाई विजय की जमानत याचिका एक लाख रूपये के मुचलके पर मंजूर कर ली।

श्री कोकाटे के वकील अविनाश भिड़े ने मीडिया को बताया कि अपील की कार्यवाही शुरू होने तक दोनों भाइयों की दो साल की सजा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि हालांकि अदालत ने श्री कोकाटे की सजा पर आज अपना फैसला सुनाया है, लेकिन अगला फैसला मंगलवार को अभियोजकों द्वारा अपनी दलीलें पेश करने के बाद लिया जायेगा।

गौरतलब है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करके मुख्यमंत्री कोटे से मिले फ्लैटों के गबन के मामले में जिला अदालत ने कृषि मंत्री और उनके भाई को दो साल की सजा सुनाई थी और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना किया था।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 25 फरवरी 2025

Tue Feb 25 , 2025
पंचांग 25 फरवरी 2025:- रा.मि. 06 संवत् 2081 फाल्गुन कृष्ण द्वादशी भौमवासरे दिन 10/5, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे शाम 4/24, वरीयान योगे रातअंत 4/30, तैतिल करणे सू.उ. 6/18 सू.अ. 5/42, चन्द्रचार मकर, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9. ————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 25 फरवरी 2025 […]

You May Like

Play sound