राशिफल-पंचांग : 25 फरवरी 2025

पंचांग 25 फरवरी 2025:-

रा.मि. 06 संवत् 2081 फाल्गुन कृष्ण द्वादशी भौमवासरे दिन 10/5, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे शाम 4/24, वरीयान योगे रातअंत 4/30, तैतिल करणे सू.उ. 6/18 सू.अ. 5/42, चन्द्रचार मकर, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 25 फरवरी 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र मेंअरूचि व व्यवधान होगा. अधिकारियों के कोप का सामना करना होगा. मान सम्मान के प्रति सचेेत रहें. मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा. वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप कासामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों का सहयोग सुख शांति रहेगी.

————————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 25 फरवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्पष्टवादी, अनुशासनप्रिय, महत्वाकांक्षी होगा, इसकी शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी व्यापार दोनों में अच्छा लाभ होगा, एक से अधिक आय के साधन उपलब्ध होंगे, अनुकूल समय का लाभ उठाने में सक्षम रहेगा.

————————————————————-

मेष- कोई लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च में कटौती करें, मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.

वृषभ- साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, दुविधा से बाहर निकलें, अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें, अतिथि आगमन होगा.

मिथुन- नए संपर्क आगे बढऩे में सहायक रहेंगे, लेन देन के मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यों में शिथिलता रहेगी, उदर विकार रहेगा, रक्त पीड़ा हो सकती है.

कर्क- व्यापार में नये सौदे हाथ में आ सकते हैं, कार्य योजना में बदलाव होगा, पड़ौसियों से मधुरता के भाव रहेंगे, उच्च शिक्षा आदि में विशेष खर्च होगा.

सिंह- समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा, साझेदारी टूटने का आसार हैं, भूमि संपत्ति के कार्यों में शिथिलता रहेगी, लापरवाही से कष्ट होगा.

कन्या- प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान के व्यवहार से दुख होगा, अध्ययन रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी.

तुला- लेन देन के मामले में आरोप प्रत्यारोप लगेंगे, जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी, परिवार एवं परिश्रम के कार्यों में अनुकूलता रहेगी, समय के अनुसार निर्णय करना लाभकारी रहेगा.

वृश्चिक- विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं, केरिअर में बेहतर सफलता मिलेगी, व्यवसायिक प्रयासों में अनुकूलता रहेगी, मित्रों एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा.

धनु- मेहमान नवाजी में समय बीतेगा, जल्दबाजी में गलती कर बढेंगे, शारीरिक अस्वस्थ्यता रहेगी, पारिवारिक तनाव दूर होगा, मानसिक संतुष्टि रहेगी.

मकर- अनुशासन की कमी से व्यवस्था बिगड़ सकती है, मनमौजी रवैया से नुकसान होगा, दूर गये मित्र के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा, साहस संयम से कार्य करें.

कुम्भ- भागदौड़ सफल होगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, राजकीय सहयोग बना रहेगा, मन:स्थिति संतुलित रहेगी.

मीन- पारिवारिक मामले में आपसी सहमति से निर्णय करना लाभदायक, आकस्मिक धन लाभ होगा, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, सामाजिक कार्यों की रूपरेख बनेगी.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

फाल्गुन कृष्ण द्वादशी को उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, धातु, गुड, खांड, जौ, मटर, चना आदि वस्तुओं में मंदी होगी, शक्कर, अलसी, हींग, सरसों, अरंडी में तेजी का योग है, आज 11 बजकर 24 मिनिट से व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 1126 है.

————————————————————-

Next Post

महामारी का रूप लेता जा रहा है मोटापा

Tue Feb 25 , 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में एक गंभीर समस्या पर चर्चा की है. उन्होंने देशवासियों से स्वास्थ्य और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की अपील की.उन्होंने कहा कि भारत में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और इस पर ध्यान देना जरूरी हो […]

You May Like

मनोरंजन