
भोपाल। थाना अशोका गार्डन पुलिस ने 43 आपराधिक मामलों में लिस्टेड बदमाश रोहित कबाडी (34) को जहरीली शराब के कब्जे में गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त जोन-01 आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनुराग लाल ने टीम गठित कर कार्रवाई की।
आज मुखबिर की सूचना पर गौतम नगर झुग्गी क्षेत्र में रोहित को प्लास्टिक की पन्नी में जहरीली शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। आरोपी ने वैध लाइसेंस न होने की बात स्वीकार की। शराब को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी अनुराग लाल एवं टीम के प्रआर संदीप सिंह, संतोष मंदरे, अजय शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों की इस गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही।
