
सिंगरौली । गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के करैला निवासी एक 15 वर्षीय बालक के ऊपर आज आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम करैला निवासी राजेश कुमार बैस उम्र 15 वर्ष आकाशीय बिजली के चपेट में उस वक्त आ गया जब शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे बारिश थमने के बाद घर से बाहर कुछ दूर पहुंचा और आम के पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी आकशीय बिजली गिरी और उसके चपेट में आने से मौत हो गई।
