भोपाल: मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन योजना के तहत अब मध्यप्रदेश में सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के नागरिकों को यात्रा की बेहतर, सुरक्षित और किफायती सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि सरकारी बसों के संचालन से आमजन की आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी और दूरदराज के क्षेत्रों को भी बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ा जा सकेगा।सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के हर वर्ग को सुरक्षित, सुलभ और कम खर्च में परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे लोगों के दैनिक आवागमन के साथ-साथ रोजगार और शिक्षा के अवसरों तक पहुंच आसान हो सके।
