मोदी ने उद्योगपति अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 08 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने उद्योगपति और वेदान्ता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया और श्री अग्रवाल (अनिल) और उनके परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए उन्हें ढाँढस बंधाया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर श्री अग्निवेश के निधन की दुखद सूचना को लेकर अपने शोक संदेश में गुरुवार को उनके पिता को ढांढस बंधाते हुए लिखा, ‘ श्री अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत स्तब्धकारी और दुखद है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में आपके गहरे शोक की झलक स्पष्ट है। प्रार्थना करता हूं कि आपको और आपके परिवार को निरंतर शक्ति और साहस प्राप्त हो। ओम शांति।”

श्री अग्निवेश अग्रवाल (49) का बुधवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया। वह एक दुर्घटना में घायल हो गये थे और उस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वेदांता प्रमुख ने अपने पुत्र के निधन का समाचार देते हुए कहा “दुर्घटना के बाद अग्निवेश को न्यूयॉर्क में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया । इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी।’

 

 

 

Next Post

दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं पर टिप्पणी वाली वीडियो फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गयी

Thu Jan 8 , 2026
नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को सिख गुरु तेग बहादुर पर की गयी कथित टिप्पणी मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंपने एवं टिप्पणी का वीडियो फोरेंसिक जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया गया तथा भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को […]

You May Like