कांवड़ लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम केन्द्र बनाए जाएं

ग्वालियर:श्रावण मास में शिव मंदिरों पर काँवड़ चढ़ाने के लिये आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग को सुगम बनाने एवं तिराहे व चैराहों पर उनको विश्राम के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थायें बेहतर करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दिए हैं।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गूगल मीट के माध्यम से काँवड़ियों के जिले में आगमन के अवसर पर रास्ते में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रमुख तिराहे व चैराहों पर उनके विश्राम एवं जलपान की व्यवस्था के लिये केन्द्र स्थापित किए जाएं। इन केन्द्रों पर
जलपान के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधायें भी हों, यह सुनिश्चित किया जाए। गूगल मीट के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, एडीएम टीएन सिंह भी शामिल हुए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा है कि काँवड़ लेकर शिवालयों पर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिये बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा प्रबंध भी किए जाएं। शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक तानुसार केन्द्र तैयार करें। इन केन्द्रों पर विश्राम के साथ-साथ जलपान और स्वास्थ्य सुविधायें भी मुहैया हों, यह सुनिश्चित किया जाए। नगरीय क्षेत्र में नगर निगम द्वारा एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत के माध्यम से व्यवस्थायें की जाएं। जलपान एवं भोजन आदि की व्यवस्थाओं के लिये
जन सहयोग हो और समाज के विभिन्न वर्ग भी व्यवस्थाओं में शामिल हो सकें तो उनको भागीदार बनाया जाए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि सभी केन्द्रों पर अनुविभागीय अधिकारी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के साथ-साथ एक अधिकारी को नोडल अधिकारी भी बनाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभी केन्द्रों में स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया हों यह भी सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि ग्वालियर जिले में प्रवेश के समय एवं प्रमुख मार्गों पर काँवड़ लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं के लिये सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बेहतर हो, इसके प्रबंधन किए जायेंगे।

Next Post

धर्मशाला में लटका है ताला, राशि मिली, लेकिन खुले नहीं

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर: एक हजार बिस्तर अस्पताल परिसर में मरीज के परिजनों के ठहरने के लिए बनाई गई धर्मशाला का ताला तमाम प्रयासों के बाद भी खुल नहीं पाया। जबकि इस धर्मशाला को प्रारंभ करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के साथ कलेक्टर निर्देश दे चुकी हैं। इसके न खुलने से दूर-दराज के […]

You May Like