सीएम डॉ यादव ने जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य से की भेंट, प्रदेश के कल्याण का मांगा आशीर्वाद

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर तुलसी पीठाधीश्वर, पद्म विभूषण, जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य से साकेत वाटिका में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी श्री रामभद्राचार्य का शॉल श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व प्रसिद्ध श्री रामकथा वाचक स्वामीजी से आत्मीयता से भेंटकर प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए शुभाशीष प्राप्त किया। स्वामीजी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। स्वामीजी के अनुयायियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह के रूप में श्री राम दरबार की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन भी उपस्थित थे।

जबलपुर के आयुर्वेद कॉलेज मैदान ग्वारीघाट में स्वामी रामभद्राचार्य जी श्री रामकथा कर रहे है। विगत 5 अप्रैल से चल रही इस श्रीराम कथा का समापन 13 अप्रैल को होगा।

Next Post

दमोह में हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, टीईटी परीक्षा निरस्त करने और वरिष्ठता पर पदोन्नति की मांग

Wed Apr 8 , 2026
दमोह। शहर स्थित कलेक्ट्रेट के बाहर बुधवार को हजारों शिक्षकों के द्वारा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया. यह सभी शिक्षक टीईटी परीक्षा का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है 30 साल पहले वह परीक्षा दे चुके हैं अब दोबारा परीक्षा नहीं दे सकते. इसी को लेकर यह विरोध […]

You May Like