भोपाल, 30 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगोरिया जनजातीय नृत्य, गोंड जनजातीय चित्रकला और माँ नर्मदा जी परिक्रमा का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में सम्मिलित होना प्रदेशवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है।
डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए जनजातीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों तथा जीवनदायिनी माँ नर्मदा के सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार सदैव विरासत से विकास की दिशा में गतिशील रहेगी।
Next Post
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आरोग्यता का है वरदान:यादव
Wed Apr 30 , 2025
भोपाल, 30 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस अमूल्य उपहार के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है […]

You May Like
-
2 years ago
मोनालिसा का फिल्म के लिए चयन
-
1 month ago
भाजयुमो नेता के भाई ने गोली मार कर की खुदकुशी
-
4 months ago
जल संरक्षण में जनभागीदारी अहम: राय
