शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को होगी रिलीज़

मुंबई, 24 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म किंग इस वर्ष क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

फिल्म ‘किंग’ की रिलीज़ डेट लॉक हो गयी है। यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी। शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने यह ऐलान पठान की तीन साल की सालगिरह से ठीक पहले किया, जिससे इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी के फिर से साथ आने को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

रिलीज़ डेट के साथ-साथ मेकर्स ने फैन्स को किंग की दुनिया की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें शाहरुख़ खान एक नए, बोल्ड और दमदार अवतार में नज़र आ रहे हैं। शानदार लोकेशन्स और स्ट्रॉन्ग विज़ुअल्स के साथ पेश किए गए ये फ्रेम्स एक्साइटमेंट को और बढ़ा देते हैं। अब बस 11 महीने का इंतज़ार है, जब साल के अंत में किंग की दहाड़ सुनाई देगी।

दो नवंबर को शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर रिलीज़ हुए जबरदस्त टाइटल रिवील ने उनके सिल्वर हेयर, एक्शन से भरपूर लुक, एसआरके -स्पेशल थीम सॉन्ग और दमदार डायलॉग “डर नहीं, दहशत हूं” से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब रिलीज़ डेट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज़्यादा बढ़ती जा रही है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही किंग 2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली बिग-स्क्रीन फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है।

Next Post

सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 के साथ देखने मिलेगी वध 2 की पहली झलक, 27 जनवरी को होगा ऑनलाइन रिलीज़

Sat Jan 24 , 2026
मुंबई, 24 जनवरी (वार्ता) फिल्म वध 2 की पहली झलक फिल्म बॉर्डर 2 के साथ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। जहां फिल्म वध ने अपनी सफलता से खूब चर्चा बटोरी थी, वहीं इसका स्पिरिचुअल सीक्वल कहानी और इंटेंसिटी को एक कदम और आगे ले जाने वाला है। फिल्म की पहली […]

You May Like