शहर के चार वार्डो में लाइन में लीकेज के कारण शुद्ध पानी की समस्या

रीवा: इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौत के बाद रीवा नगर निगम भी सक्रिय हो गया है. शहर में टीम द्वारा निरीक्षण किया गया और लीकेज पाइप लाइन को दुरूस्त करने की कार्यवाही की गई. शहर के ऐसे चार वार्ड है जहा पेयजल सप्लाई की समस्या है, लीकेज के वजह से शुद्ध पानी पहुंचने में दिक्कत होती है. पहले कुछ देर तक दूषित गंदा पानी आता है उसके कुछ देर बाद पानी कुछ साफ रहता है.शहर में कुछ जगह अभी भी पुरानी पाइप लाइन पड़ी है, जिसकी वजह से पेयजल सप्लाई प्रभावित होती है. दूषित पानी की सबसे ज्यादा समस्या वार्ड क्रमांक 11, 12, 15 एवं 16 में है, जहा कुछ हिस्सा प्रभावित है.

इन वार्डो में पुरानी पाइप लाइन होने के कारण दिक्कत जा रही है. कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है. सीवर आदि के कारण पाइप लाइनो में लीकेज आया है और पानी के रिसाव के साथ मिट्टी आदि पानी मिल जाती है. जिसके कारण प्रदेषित पानी घरो में पहुंचता है. हालाकि नगर निगम चारो वार्डो में पेयजल सप्लाई दुरूस्त करने में लगा है. दरअसल दूषित पानी के पीछे सबसे बड़ी वजह लीकेज है, कई जगह नालियों के बीच पेयजल की पाइप लाइन डाली गई है और लीकेज होने पर नाली का गंदा पानी चला जाता है. सबसे बड़ी समस्या लीकेज को पता लगाना होता है.

लीकेज मिलने के बाद मरम्मत कार्य किया जाता है. लेकिन इस बीच गन्दा पानी लोगो के घरो तक पहुंच जाता है. जानकारी के मुताबिक सिरमौर चौराहा के पास पोस्ट आफिस के पीछे स्थित कालोनी, बजरंग नगर, खुटेही, तिलक नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, उपवन नगर, आजाद नगर, बरा, पीके स्कूल के पीछे, संजय नगर रतहरा, शारदा पुरम, गुलाब नगर जैसे कई मोहल्ले है जहा पानी की सप्लाई में शुद्धता की कमी है और यहा से अक्सर शिकायते मिलती रहती है. शहर में पेयजल के लिये करोड़ो रूपये खर्च किये गये. पहले मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के दो चरणो में 25-25 करोड़ रूपये खर्च हुए. इसके बाद अमृत प्रथम चरण में 35 करोड़ और अमृत द्वितीय चरण में 193 करोड़ के काम चल रहे है.
नई पाइप लाइन बिछाने का प्रयास: निगम आयुक्त
नगर निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे ने बताया कि शहर में शुद्ध पानी की सप्लाई हो रही है. नया सिस्टम डेवलप किया जा रहा है. चार वार्ड ऐसे है जहा पुरानी पाइप लाइन के वजह से लीकेज की समस्या आ रही है. लिहाजा प्रभावित क्षेत्रो में नई पाइप लाइन बिछाने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही समस्या दूर होगी. जहा से भी शिकायत मिलती है टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है

Next Post

श्योपुर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat Jan 3 , 2026
श्योपुर: जिले के देहात थाना क्षेत्र के विजरपुर गांव में एक युवक का फांसी के फंदे पर शव मिला। नरेंद्र मीणा नाम के युवक ने बीती रात अपने कमरे में यह कदम उठाया। परिजनों ने सुबह उसे फंदे से लटका हुआ देखा जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। […]

You May Like