श्योपुर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

श्योपुर: जिले के देहात थाना क्षेत्र के विजरपुर गांव में एक युवक का फांसी के फंदे पर शव मिला। नरेंद्र मीणा नाम के युवक ने बीती रात अपने कमरे में यह कदम उठाया। परिजनों ने सुबह उसे फंदे से लटका हुआ देखा जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों के अनुसार युवक को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अस्पताल पहुंचाया गया था।

डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

Next Post

रेड सिग्नल तोड़ तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला घायल

Sat Jan 3 , 2026
इंदौर:लेन्टर्न चौराहे पर रेड सिग्नल तोड़कर तेज रफ्तार में आ रही कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक्टिवा चालक को मामूली चोटें आई हैं.घटना करीब 6 बजे लेन्टर्न चौराहा पर हुई. श्रीनगर एक्सटेंशन के यश गैलेक्सी में रहने […]

You May Like