
ओंकारेश्वर
जयप्रकाश पुरोहित की रिपोर्ट
श्री नर्मदा जन्म महोत्सव सप्ताह 29 जनवरी से चल रहा है ।
मुख्य दिवस माह शुक्ल सप्तमी चार फरवरी को रहेगा
इस दिन नर्मदाजी का अवतरण हुवा था
जन्मोत्सव के लिए ओंकारेश्वर में खेड़ीघाट में सभी घाटों को ध्वज पटाकाये एवं विद्युत सज्जा से सजाया गया है।
प्रतिदिन सायंकाल सभी घाटों पर बने मंचों से विद्वान् पंडितो द्वारा पूजन अभिषेक आरती की जा रही है
चार फरवरी को माध्यन्ह जन्म की पूजा 251 लीटर दूध से अभिषेक किया जायेगा
भक्त गण घाटों पर पंहुच कर पूजन करेंगे वस्त्र चुनरी ओड़ाएंगे
हलवा प्रसाद किवंटलो से वितरण होगा कन्या भंडारे होंगे
शाम चार बजे माँ नर्मदाजी की शोभा यात्रा बेंडबाजो ढोलधमाको के साथ निकलेगी।
सायंकाल प्रसिद्ध कांकड आरती होंगी
नर्मदाजी के दोनों तटो पर कांकडे जलाये जायेंगे
ऐसा लगेगा मानो देवता गण विंध्य एवं सतपुड़ा पर्वत पर खड़े होकर माँ की आरती उतार रहे हो
सवा लाख दीप नर्मदाजी के जल एवं किनारो पर छोड़े जायेंगे
ऐसा लगेगा मानो आकाश के तारे नर्मदाजी के जल में उत्तर आये हो
महा आरती के दौरान आतिश बाजी छोड़ी जाएगी
12 बजे हेलीकाप्टर से नर्मदाजी पर पुष्प वर्षा की जाएगी
रात्रि में भजन संध्या होंगी
