
भोपाल।न्यू मार्केट क्षेत्र के टीटी नगर में पुराने बने सरकारी मकान में से एक एक मकान का कुछ हिस्सा कल और आज हुई मामूली बारिश में गिर गया। जिसके मलबे में दबने से वहां सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति अवैध रूप से जर्जर मकानों को खाली करा लिए जाने के बाद भी रह रहा था। मृतक का नाम अमित कुमार है, उसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है।
