इंदौर: पूर्व विधायक अश्विन जोशी का रविवार को इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। उनका 8 मई को हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
अश्विन जोशी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अंतिम दर्शन के दौरान लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित और सरल व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों की आंखें नम नजर आईं।
Next Post
मातृ दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृशक्ति को किया नमन
Sun May 10 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मातृ दिवस के अवसर पर समस्त मातृशक्ति को शत्-शत् नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मां हम सभी के जीवन का आधार हैं। मां ही हमें संस्कार देती हैं और सत्य एवं संघर्ष के […]
