डकैती की साजिश रचते हुए खजराना पुलिस के हत्थे चढ़े छह बदमाश

हथियारों से लैस गिरोह पेट्रोल पंप पर डकैती की बना रहा था योजना, मौके से हथियार और सामान बरामद

 

इंदौर। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत खजराना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे छह हथियारबंद बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से देशी रिवाल्वर, जिंदा कारतूस, चाकू, कुल्हाड़ी, दो सब्बल, मिर्च पाउडर के पैकेट और लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है।

 

पुलिस को सूचना मिली कि खजराना क्षेत्र स्थित स्टार चौराहा के पास एक पेट्रोल पंप पर डकैती की तैयारी की जा रही है। बदमाश पेट्रोल पंप पर तैनात गार्ड पर हमला कर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन प्लान बनाकर कार्रवाई की। खजराना थाने के पुलिस बल ने सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई, पुलिस उपायुक्त जोन-02 अभिनय विश्वकर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में दो टीमों का गठन किया। दोनों टीमों ने घेराबंदी कर मौके पर पहुंचते ही बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर छह बदमाशों को धर दबोचा।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई: नासीर खाँ (55), निवासी सुहाना पार्क, पटेल नगर 2. अली हुसैन (40), निवासी अशरफ नगर, आईशा मस्जिद के पास 3. जितेन्द्र चौधरी (22), निवासी गांधी ग्राम 4. यासीन कुरैशी (19), निवासी शालीमार कॉलोनी 5. मतीन शेख (19), निवासी गांधी ग्राम 6. अब्दुल रहमान (18), निवासी पीली बिल्डिंग, गांधी ग्राम रहने वाले है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्दी पैसा कमाने के लिए पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान तीन आरोपियों – अली हुसैन, जितेन्द्र और यासीन – को भागते समय चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों से जब्त सामग्री:

 

1 देशी रिवाल्वर, 1 जिंदा कारतूस, 2 सब्बल, 1 चाकू, 1 कुल्हाड़ी, मिर्ची पाउडर के पैकेट, लकड़ी का डंडा।

 

पुलिस उपायुक्त जोन-02 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है एवं अन्य अपराधों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना खजराना की टीम की विशेष भूमिका रही, जिसमें उप निरीक्षक अनिल गौतम, संदीप पटेल, घनश्याम मिश्रा, सउनि सुरेन्द्र सिंह, राकेश परमार, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, लखन, गोविंद, अजीत, मेहमूद तथा आरक्षक प्रदीप, अरविंद, अंशू शर्मा और टिकू सिंह शामिल थे।

Next Post

4 हजार की रिश्वत लेते हत्थे चढ़ा पंचायत सचिव

Fri Apr 11 , 2025
पीएम आवास योजना की राशि के बदले में मांगी थी 7 हजार की घूस   जबलपुर। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने पंचायत सचिव को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रामसैयाम की चाय-नाश्ता दुकान से रंगेहाथों पकड़ा है। आरोपी का नाम संतोष कुमार झारिया सामने आया है जो कि […]

You May Like