4 हजार की रिश्वत लेते हत्थे चढ़ा पंचायत सचिव

पीएम आवास योजना की राशि के बदले में मांगी थी 7 हजार की घूस

 

जबलपुर। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने पंचायत सचिव को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रामसैयाम की चाय-नाश्ता दुकान से रंगेहाथों पकड़ा है। आरोपी का नाम संतोष कुमार झारिया सामने आया है जो कि ग्राम पंचायत खुक्कर जिला मंडला में सचिव है। आरोपी द्वारा आवेदक से पीएम आवास योजना की राशि के बदले में 7 हजार रुपए की डिमांड की गई थी।

जानकारी के अनुसार आवेदक खिलोन सिंह पंद्रो निवासी वन ग्राम डुंगरिया ग्राम पंचायत खुक्सर जिला मंडला ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर संजय साहू को शिकायत की थी कि उसके पिता के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ है जिसकी पहली और दूसरी किश्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। इसी राशि के भुगतान प्राप्त कराने के बदले में सचिव संतोष कुमार द्वारा 7 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। शुक्रवार को राम सैयाम की नाश्ता की दुकान में जैसे ही आवेदक खिलोन ने सचिव संतोष को रिश्वत के 4 हजार रुपए दिए ठीक वैसे ही लोकायुक्त टीम ने आरोपी को दबोच लिया। उक्त कार्रवाई में लोकायुक्त इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।

Next Post

खिवनी अभयारण्य में गर्मी के कारण पानी में बाघ की मस्ती

Fri Apr 11 , 2025
 कन्नौद : ग्रीष्मकालीन सीजन के आरंभ में खिवनी अभयारण्य कन्नौद में विगत दिवस बाघ ‘युवराज‘  बीट खिवनी पश्चिम के तालाब में पेड़ की छाया में बैठकर  पानी का आनंद लेते दिखाई दिया। पर्यटक बाघ को पानी में मस्ती करते देख  बेहद उत्साहित दिखे और अपने मोबाइल कैमरे में इस दृश्य […]

You May Like