यातायात व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर बढ़ा भरोसा, अब तक 1022 शिकायतें आई

इंदौर: शहर के ट्रैफिक सिस्टम को तेज और जवाबदेह बनाने के लिए शुरू की गई यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन को इंदौरियों का मजबूत समर्थन मिल रहा है. लॉन्चिंग के बाद से अब तक 1022 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1000 मामलों का तुरंत समाधान कर दिया गया.सड़कों पर सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस निरंतर काम कर रही है.

इसी पहल के तहत जारी व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर आने वाली शिकायतों पर बिना देरी कार्रवाई की जा रही है. अब तक कुल 1022 शिकायतें प्राप्त हुई हैं और इनमें से 1000 का निपटारा तुरंत रूप से किया जा चुका है, जबकि शेष 22 मामलों पर कार्रवाई जारी है. 16 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 14 का तुरंत निराकरण हुआ और दो पर प्रक्रिया चल रही है.

हेल्पलाइन पर जो शिकायतें सबसे अधिक दर्ज हुईं, उनमें, ट्रैफिक सिग्नल में तकनीकी खराबी, गड्ढे या चेंबर से दुर्घटना की आशंका, ऑटो/ई-रिक्शा द्वारा नियम उल्लंघन, शाम के समय कुछ मार्गों पर अत्यधिक दबाव, मैरिज गार्डन, अस्पतालों और रेस्टोरेंट के बाहर अनियमित पार्किंग, लेफ्ट टर्न बाधित होना, बसों व लोकपरिवहन वाहनों की अवैध पार्किंग, बाइक/कार द्वारा यातायात नियम तोड़ना, नो-एंट्री में वाहनों की एंट्री आदि रही, जिनका तुरंत निराकरण किया गया.

Next Post

नाइट राइडर्स ने जीता टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, दो रन से मिला रोमांचक जीत का ताज

Sat Nov 22 , 2025
इंदौर:मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 15 जिलों के कार्मिकों के बीच आयोजित टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवी अहिल्या विवि मैदान, खंडवा रोड पर खेला गया. खंडवा–बुरहानपुर की संयुक्त टीम नाइट राइडर्स ने आखिरी ओवर तक रोमांच से भरे मैच में इंदौर की रॉयल चैलेंजर्स […]

You May Like