फांसी पर लटकता मिला अधेड़

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर ब्रिज में एक अधेड़ की लाश फांसी पर लटकी मिली। हत्या‌ व आत्महत्या एंगल पर पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सुनील मसीह 44 वर्ष निवासी उदयपुर थाना रांझी ने बताया कि सुशील मसीह उम्र 48 वर्ष उसका बड़ा भाई है जिसकी शादी नहीं हुयी है एवं मानसिक संतुलन भी ठीक नही था.

ज्यादातर शोभापुर ब्रिज के नीचे रहता था शराब पीता था, आज उसे पता चला कि उसके भाई सुनील मसीह शोभापुर ब्रिज के पास एक पेड़ में फांसी पर लटका है। शोभापुर ब्रिज केे पास जाकर देखा तो उसका बड़ा भाई सुशील मसीह पेड़ में चुनरी से फांसी पर लटका था।

Next Post

पूजा करने गया परिवार, घर में हुई चोरी

Tue Oct 21 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड श्रीधाम कालोनी महाराजपुर में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को समय अंजाम दिया जब परिवार धार्मिक पूजा करने पेतृक निवास गया था। पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार सेन 38 वर्ष निवासी हाउसिंग […]

You May Like

मनोरंजन