पूजा करने गया परिवार, घर में हुई चोरी

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड श्रीधाम कालोनी महाराजपुर में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को समय अंजाम दिया जब परिवार धार्मिक पूजा करने पेतृक निवास गया था।

पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार सेन 38 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड श्रीधाम कालोनी महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आईसीआईसीआई बैंक में प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड है।

उसका पेतृक निवास मोहनिया कुसनेर के पास है। घर में ताला बंद करके अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ अपने पेतृक गांव धार्मिक पूजा करने के लिये गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर, नगदी चोरी कर ले गया है।

Next Post

बेटे-बहू ने वृद्ध मां के साथ की मारपीट, हालत गंभीर

Tue Oct 21 , 2025
दमोह: जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ खेड़ा निवासी भागीरथ की 60 वर्षीय पत्नी सीता रानी गौंड को बहू और बेटा ने दीपावली के दिन बुरी तरह से मारपीट कर दी. जिनका उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like