महिला गार्ड ने सीनियर गार्ड पर दर्ज कराई FIR,कहा था संबंध बनाओगी तो ही नौकरी कर पाओगी

ग्वालियर: ग्वालियर के अस्पताल की महिला सिक्योरिटी गार्ड का उसके ही सीनियर गार्ड ने यौन उत्पीड़न किया है। महिला को सीनियर उसके साथ शारीरिक संबंध के लिये दबाव डाल रहा था। सीनियर सिक्योरिटी गार्ड कहता था कि मेरे साथ संबंध बनाओगी तो नौकरी पर कोई परेशानी नहीं आयेगी। हमेशा मजे करोगी। जब महिला ने विरोध किया ता आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवा दिया।
नौकरी से निकलवाने के बाद भी आरोपी उसे गेस्ट हाउस में मिलने और नौकरी लगवाने की बात कहकर संबंध बनाने दबाव डालता रहा। घटना गोला का मंदिर स्थित एक बड़े अस्पताल की है। महिला ने अब जाकर अपने पति को पूरी बात बताई और फिरी गोला का मंदिर थाना पहुंची। पुलिस ने रात लगभग 12 आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पर मामला दर्ज कर लिया है।
नौकरी से निकाले जाने के बाद से ही नरेन्द्र को मौका मिल गया और वह उसे वापिस जॉब लगवाने के नाम पर कॉल कर परेशान करने लगा। वह पुराने गेस्ट हाउस में मिलने के लिया बुला रहा था। जब उसका नम्बर ब्लैकलिस्ट किया तो वह दूसरे नम्बरों से परेशान करने लगा और बदनाम करने की धमकी देने लगा तो ज बवह उससे परेशान हो गयी तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही

Wed Jul 23 , 2025
सतना:कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से नगर परिषद जैतवारा की टीम द्वारा पॉलीथिन की थैलियों व सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के उद्देश्य से चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद जैतवारा द्वारा बाजार में बड़े स्तर […]

You May Like