वैदेही बाबा मंदिर मेले में गुम 3 बच्चे, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाए

छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र स्थित वैदेही बाबा मंदिर मेले में तीन बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। मेला परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और परिजनों को सौंप दिया।

मेले में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए थे और पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस सहायता केंद्र पर तीन अलग-अलग समय में जानकारी मिली कि 3 वर्षीय बालक, 5 वर्षीय बालक और 10 वर्षीय बालिका गुम हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और तुरंत प्रसारण (अनाउंसमेंट) करवाया गया।

पुलिस कर्मियों ने मेला परिसर में बच्चों की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में तीनों बच्चे सुरक्षित मिल गए। बाद में सभी को आवश्यक औपचारिकताओं के साथ उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की।

 

Next Post

17 वर्ष बाद गुम हुई नाबालिग बालिका सकुशल मिली, इंस्टाग्राम रील बनी परिवार से मिलन का माध्यम

Wed Dec 10 , 2025
सागर। सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी मंडी बामोरा क्षेत्र से सत्रह वर्ष पूर्व 10 वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने पर परिजन की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम किया गया था। बाद में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार गुमशुदा नाबालिगों के प्रकरण में अपराध दर्ज किए जाने के […]

You May Like