
भोपाल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कार्रवाई करने को कहा।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिन मामलों का मौके पर निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र समाधान के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सरकार जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण कराया जाएगा।
