दतिया:विद्युत वितरण कंपनी की ओर से 33 केवी एवं 33/11 केवी उपकेंद्रों पर मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 33 केवी सीतापुर फीडर सहित कई 11 केवी फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान सीतापुर, बडोनकला, बरगाए,डगरई, बीकर, जुझारपुर, कामद, रिछार, गुर्जरा, सरसई, बडोनी, खोडन, घुग्गसी, धीरपुरा, जैन मंदिर, ठाकुरपुरा, नयाखेड़ा और बगेदरी आबादी से जुड़े क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है।
