रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह ने की धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

नयी दिल्ली 21 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुकवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी दी।

श्रीमती गुप्ता सुबह उपराष्ट्रपति निवास पहुंची और श्री धनखड़ से मुलाकात की। उनके साथ दिल्ली के लोक निर्माण विकास, संसदीय मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी थे।

सचिवालय ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। इस अवसर श्री धनखड़ की पत्नी डाॅ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रही।

पद ग्रहण करने के बाद श्रीमती गुप्ता और श्री सिंह की श्री धनखड़ से पहली मुलाकात थी।

Next Post

गुरु गुड़ ही रहा, शिष्या चीनी हो गयी: रागिनी

Fri Feb 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तंज कसते हुये उन्हें फोटोजीवी मुख्यमंत्री करार दिया है। श्रीमती नायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रीमती गुप्ता पदभार संभालने समय हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए दिखाई […]

You May Like