जीतू पटवारी पर हुई एफआईआर के विरोध में एनएसयूआई ने सीएम का पुतला फूंकने का किया प्रयास, पुलिस ने बुझाई आग

ग्वालियर। विक्टोरिया मार्केट के सामने गुरुवार शाम को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह विरोध कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर के मुंगावली थाने में दर्ज एफआईआर के विरोध में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पुतला छीनकर आग बुझा दी।

एनएसयूआई का आरोप है कि जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री के इशारे पर दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कृष्णराज भारद्वाज ने कहा कि पटवारी लगातार पिछड़े और दलित वर्ग की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया।

वहीं, सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पास पुतला दहन की कोई अनुमति नहीं थी, और प्रशासन से पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बिलौआ और अरू तिराहा पर फ्लाईओवर बने : सांसद कुशवाहा

Thu Jul 3 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने बिलौआ तिराहा और अरू तिराहा पर फ्लाईओवर निर्माण की माँग की है। गौरतलब है बिलौआ तिराहा और अरू तिराहा को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया जा चुका है। बार-बार दुर्घटनाएँ […]

You May Like