
ग्वालियर। ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने बिलौआ तिराहा और अरू तिराहा पर फ्लाईओवर निर्माण की माँग की है।
गौरतलब है बिलौआ तिराहा और अरू तिराहा को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया जा चुका है। बार-बार दुर्घटनाएँ होने के कारण ये क्षेत्र सड़क सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील हो चुके हैं। सांसद ने एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। फ्लाईओवर बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।स्थानीय नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। हाईवे पर यातायात का प्रवाह सुगम होगा। क्षेत्र में आवागमन और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
