सेना और सैन्य अधिकारी पर टिप्पणी, कांग्रेस ने मंत्रियों देवड़ा और शाह के इस्तीफे मांगे 

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपमानजनक टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सेना पर टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में प्रेस वार्ता कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और जनभावनाओं का सम्मान नहीं कर रही। कांग्रेस ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की और मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि राज्यपाल से मुलाकात में उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बात करूंगा जब हमे संतोषजनक जवाब नहीं मिला तब जाकर हमने धरना दिया। धरने से बौखलाई सरकार ने पुलिस के जरिये कांग्रेस विधायकों से जबर्दस्ती की। ये भाजपा की तानाशाही नहीं तो और क्या है। भाजपा और उनका नेतृत्व जनभावनाओं का भी ख्याल नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रधर्म की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ उनके मंत्री राष्ट्र की सेना का अपमान करते हैं लेकिन फिर भी उनसे इस्तीफा नहीं लिया जा रहा। हमारी मांग है कि तत्काल दोनों मंत्रियों का इस्तीफा लिया जाए।

Next Post

दो बाइक आमने सामने भिड़ी, तीन लोग घायल

Fri May 16 , 2025
भिंड। दो बाइक आमने सामने भिड़ गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक गम्भीर रूप से घायल है। यह गणेशपुरा के पास की घटना है।लहार थाना क्षेत्र का मामला है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन