राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य फरवरी में पूरा होने की संभावना

इंदौर: शहर के एबी रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज के कारण आम जनता को अभी छह माह ओर धूल, गड्डे और यातायात जाम की त्रासदी झेलना पड़ेगा. इसका कारण यह है कि उक्त ब्रिज का निर्माण आने वाली फरवरी तक पूरा होने की संभावना है.राजेंद्र नगर रेती मंडी चौराहे पर रेलवे क्रासिंग के कारण बहुत जाम लगता था. इससे निजात पाने के लिए प्रशासन ने रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया.

उक्त रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य पहले आईडीए ने प्रस्तावित किया था, उस समय क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा आईडीए अध्यक्ष थे. वर्मा के हटते ही मामला आया गया हो गया . इसके बाद यातायात जाम होने की समस्या बहुत ज्यादा हो गई. रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का निर्णय लिया गया. उक्त ब्रिज का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया. पीडब्ल्यूडी ने उक्त ब्रिज अप्रैल 2022 एमडी काम शुरू किया था, जिसको तीन साल बीत चुके है.

ब्रिज का काम 18 महीने में ही पूरा करने का समय तय था, लेकिन साइट क्लियर और नर्मदा, ड्रेनेज लाइन शिफ्टिंग का काम समय पर नहीं होने से ब्रिज निर्माण में देरी हो गई. मगर इस बात को भी एक साल बीत चुका है, लेकिन अभी भी काम में वो गति नही आई है, जो होना चाहिए. पीडब्ल्यूडी राजेंद्र नगर रेलवे क्रॉसिंग पर तीन भुजा का ब्रिज बना रहा है. उक्त ब्रिज का ठेका मेसर्स रामप्रकाश गुप्ता कंस्ट्रक्शन को दिया है. 920 मीटर लंबा और फोर लेन चौड़ा बनाया जा रहा है. उक्त ब्रिज की निर्माण लागत 29 करोड़ रुपए है. उक्त की दो भुजा एबी रोड पर और एक भुजा राजेंद्र नगर पर उतरेगी.

यातायात भी होता है प्रभावित
ब्रिज निर्माण के चलते एबी रोड पर रोज सुबह और शाम यातायात प्रभावित हो रहा है. कभी भी जाम लग जाता है. सड़क पर गड्ढों के कारण रोजाना आने जाने वाले दो और चार पहिया वाहन चालक बहुत परेशान हो रहे हैं. आम जनता से लेकर भारी वाहनों तक सभी को 6 माह ओर धूल गड्डे और यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा.

फरवरी का समय किया निर्धारित
पीडब्ल्यूडी प्रभारी कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने कहा कि ब्रिज निर्माण कार्य पूरा करने की अंतिम तारीख फरवरी तय की है. ठेकेदार कंपनी को फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा करने का समय निर्धारित कर दिया गया है

Next Post

कालिदास को मूर्ख बताने वाले कला साहित्य और संस्कृति विरोधी

Mon Oct 6 , 2025
उज्जैन: संस्कृत के महान कवि और नाटककार महाकवि कालिदास को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद साहित्य जगत में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. इस विषय पर कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गन्धे ने स्पष्ट कहा है कि कालिदास मूर्ख नहीं थे, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, कला […]

You May Like