पंजाब किंग्स ने बनाये पांच विकेट पर 210 रन

धर्मशाला, 11 मई (वार्ता) प्रियांश आर्य (56), कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 59) और कूपर कॉनली (38 ) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। सातवें ओवर में मुकेश कुमार ने प्रभसिमरन सिंह (18 ) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद नौवें ओवर में माधव तिवारी ने प्रियांश आर्य को अपना शिकार बना लिया। प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में दो चौके और छह छक्के उड़ाते हुए 56 रन बनाये। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनली ने तीसरे विकेट लिए 83 रन जोड़े। 18वें ओवर में माधव तिवारी ने कॉनली को आउट कर इस साझेदारी को अंत किया। कॉनली ने 27 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 33 रन बनाये।

19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने मार्कस स्टॉयनिस (एक) और शशंका सिंह (शून्य) का शिकार कर पंजाब के रनों रफ्तार को रोकने का प्रयास किया। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 210 रन बनाये। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 59 रनों पारी खेली। सूर्यांश शेडगे ने आठ गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए माधव तिवारी और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिये। मुकेश कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

छैगांव माखन में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पिकअप पर बनी अंडे की दुकान में लगी आग

Mon May 11 , 2026
छैगांव माखन। क्षेत्र के श्रीराम चौक पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिकअप वाहन पर संचालित अंडे की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया, जिससे दुकान के खरपच्चे और टीन के टुकड़े दूर तक जा गिरे। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि […]

You May Like