होर्मुज में भारत ने तेल सप्लाई की सुरक्षा के लिए बढ़ाया नौसैनिक पहरा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समुद्री मोर्चे पर सतर्कता बढ़ा दी है। रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के तहत अपने युद्धपोतों और विशेष बल मार्कोस कमांडो की तैनाती कर दी है।

यह कदम उन तेल टैंकरों और व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, जो भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति लेकर इसी मार्ग से गुजरते हैं। नौसेना के युद्धपोत क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं और भारतीय ध्वज वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान कर रहे हैं।

कूटनीतिक स्तर पर भी भारत सक्रिय है। ईरान के साथ संवाद के जरिए भारतीय जहाजों के निर्बाध आवागमन का रास्ता सुनिश्चित किया गया है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भारत के लिए जीवनरेखा जैसा है, जहां से देश के लगभग 45 प्रतिशत कच्चे तेल और 90 प्रतिशत एलपीजी की आपूर्ति होती है। ऐसे में किसी भी तरह की बाधा से बचने के लिए भारत ने समुद्र और कूटनीति—दोनों मोर्चों पर संतुलित रणनीति अपनाई है।

 

Next Post

विज्ञान मंथन यात्रा में चयनित सरस्वती स्कूल की छात्रा कीर्ति का पूर्व मंत्री ने किया सम्मान

Fri Mar 20 , 2026
पांढुरना: विज्ञान मंथन यात्रा के तहत देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान केंद्र का भ्रमण एवं ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों से मिलने जाने वाली योजना में नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा कुमारी कीर्ति कामड़े का चयन होने पर पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना मोहोड़ एवं स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों […]

You May Like