पांढुरना: विज्ञान मंथन यात्रा के तहत देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान केंद्र का भ्रमण एवं ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों से मिलने जाने वाली योजना में नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा कुमारी कीर्ति कामड़े का चयन होने पर पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना मोहोड़ एवं स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों ने इस बालिका को सम्मानित कर उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की।गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि विकसित कर भारतीय वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के मुख्य उद्देश्य से प्रदेश के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों को मध्य प्रदेश मिशन एक्सीलेंस अभियान के तहत मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की महत्वाकांक्षी विज्ञान मंथन यात्रा के तहत राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रमुख विज्ञान केंद्रां का भ्रमण कर देश के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों मिलेंने का अवसर दिया जाता है।
बीते शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा कुमारी कीर्ति कामड़े ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर इस विज्ञान मंथन यात्रा में इस छात्रा का चयन हुआ है। नगर के घनपेठ वार्ड में रहने वाली इस बालिका के पिता दिहाडी श्रमिक है तो वहीं माता घर में कपड़ों की सिलाई का कार्य करती है,इनकी लडक़ी द्वारा दसवी बोर्ड की परीक्षा में इतने अच्छें अंक अर्जित कर इसे अब इसका विज्ञान मंथन यात्रा में चयन होने पर यह पहली बार आगामी 20 अपै्रल से 27 अपै्रल 2026 तक देश की राजधानी दिल्ली में रहते हुए वहां के विज्ञान केंद्र भ्रमण कर वैज्ञानिकों से रूबरू मिलने का अवसर मिलने पर मध्य प्रदेश सरकार को ध्यनवाद प्रेषित कर यह पूरा परिवार अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे है।इस बात की जानकारी लगते ही बीते दिवस प्रदेश के पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ तथा नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अध्यक्ष दत्ताभाऊ बंसोड़,प्राचार्य दिलीप राऊत सहित अन्य शिक्षकों ने इस बालिका कीर्ति कामड़े तथा इसकी माँ का पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान करते हुए इसके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की है।
