प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन ने मनाया सम्मान समारोह, समय पर डीए और कैशलेस इलाज की मांग

ब्यावरा। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन शाखा ब्यावरा द्वारा मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में जिला पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनके जल्द निराकरण की मांग उठी. पेंशनरों ने एकजुटता दिखाई.

वक्ताओं ने पेंशनरों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि डीए का भुगतान समय पर किया जाये. कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों को भी डीए का भुगतान हो. उपचार के लिए केश लैस व्यवस्था 62 वर्ष की आयु से शुरु हो. पेंशन में वृद्धि को लेकर कहा कि 65 वर्ष में 5 एवं 70 में 10, 75 में 15 एवं 80 में 20 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोत्तरी की जाये. जिला पेंशनर सम्मान समारोह पंडित दिनेश कुमार नागर की अध्यक्षता एवं आर.के.मीना के मुख्य आतिथ्य व रघुनंदन शर्मा संरक्षक जिला पेंशनर एसोसिएशन राजगढ़, एम.एम.दीक्षित, अमरसिंह बिकाबत, लक्ष्मी नारायण त्रिकार,गंगाधर वर्मा अध्यक्ष शुजालपुर, गजराज सिंह वर्मा पोलायकलां, मांगीलाल अंबातिया मोहन बड़ोदिया, के.के.श्रीवास्तव मक्सी, रमेशचंद शर्मा, कल्लू खां कुरेशी, एस.के.गुप्ता के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया. कैलाश नारायण सुतार द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. संचालन शाखा सचिव राधेलाल टेलर एवं समन्वयक दौलतराम यादव द्वारा किया गया. वर्ष1954 में जन्मे सभी पेंशनर भाई, बहनों का पुष्पहार, शाल, दुप्पटा, प्रतीक चिन्ह द्वारा स्वागत किया गया.

दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष बने

ब्यावरा शाखा के अध्यक्ष कालूराम शाक्यवार का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें एक बार फिर निर्विरोध रुप से पुन: 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया. सभी पेंशनर साथियों द्वारा बधाई दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण दास अग्रवाल, घनश्याम दास गोड़, अशोक पालीवाल, कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सभी पेंशनर साथियों का सहयोग रहा. वरिष्ठ पेंशनर अशोक कुमार भार्गव ने आभार माना.

 

Next Post

झूठी एफआईआर पड़ेगी भारी: छतरपुर में खुद को घायल कर दूसरों पर आरोप लगाने वाले 12 आरोपियों पर मुकदमा

Wed Apr 1 , 2026
छतरपुर। पुलिस ने खुद को नुकसान पहुंचाकर झूठे आरोप लगाकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। हाल ही में जिले के लवकुशनगर और गौरिहार थाना क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, लवकुशनगर थाना क्षेत्र […]

You May Like

मनोरंजन