रामकुमार विद्यालय दमोह के प्राचार्य दिनेश असाटी व अध्यक्ष जितेंद्र का छात्रों ने मनाया जन्मदिवस 

दमोह। को रामकुमार विद्यालय दमोह में विद्यालय के छात्रों द्वारा शिक्षण समिति की पालक संस्था श्री देव रामकुमार हनुगढी मंदिर ट्रस्ट दमोह के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गुरू, के जन्मदिन के उपलक्ष्य में और प्राचार्य दिनेश असाटी के जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्ण शालेय परिवार विशेषकर विद्यालय के छात्रो द्वारा एक अपन्त्व और आत्मीयता से भरे कार्यकम को सभी के दिलोदिमाग में हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद श्रीवास्तव, सचिव हरिशंकर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष स्वामी अशोक तिवारी, सह सचिव विजय सिंह ठाकुर, सदस्य गोपाल प्रसाद अयाची, नन्हेलाल केशरवानी, राजीव हजारी, हनुमान गढी मंदिर के पुजारी पंडित पप्पू महराज, रोहणी गौतम, की उपस्थिति में कार्यक्रम को भव्य बना दिया। उपस्थित अतिथियो ने अपने पूज्य जितेन्द्र कुमार जी गुरू व विद्यालय के प्राचार्य दिनेश असाटी के जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय और भावपूर्ण विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को पारिवारिक बना दिया । छात्रो द्वारा आयोजित इस यादगार कार्यकम मे श्रद्धेय जितेन्द्र गुरू और प्राचार्य दिनेश असाटी भी भावुक हो गये। उन्होने विद्यालय के सभी छात्रो का शालेय परिवार का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम का संचालन शिक्षिका कविता सोनी ने किया और आभार शिक्षक विजय सोंलकी ने किया।

Next Post

भारत विकास परिषद की समर्पण शाखा ने मातृ शक्तियों का किया सम्मान 

Wed Aug 12 , 2026
ग्वालियर भारत विकास परिषद की समर्पण शाखा ने आज राष्ट्रीय गान के 7 वर्ष पूर्ण होने पर एवं आठवें वर्ष में प्रवेश करने पर महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने मातॄ शक्तियों का सम्मान किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल थे वही […]

You May Like