महिला सम्मान को लेकर सिंघार ने सरकार को घेरा

भोपाल, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक महिला को कथित तौर पर प्रशासनिक जनसुनवाई में से घसीटते हुए ले जाने के मामले को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए घटना की जांच की मांग की है।

श्री सिंघार ने एक्स पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। ये वीडियो राज्य के सिंगरौली जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में दो महिला पुलिसकर्मी एक महिला को घसीटती हुई दिखाई दे रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘एमपी में ये कैसा महिला सम्मान !!! मध्यप्रदेश में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई पर उंगलियां उठती रही है! अब इन जनसुनवाई में फरियादियों का अपमान भी होने लगा। सिंगरौली में एक महिला फरियादी को कलेक्टर की जनसुनवाई से घसीटकर निकाल दिया गया।’

उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई कलेक्टर महिला के साथ ऐसी ज्यादती न कर सके। कांग्रेस ऐसी प्रशासनिक ज्यादती का विरोध करती है और घटना की जांच की मांग करती है।

Next Post

बेटी से की छेड़छाड़ थाने मेंं रिपोर्ट करने पर घर में पटके बम

Wed Jan 29 , 2025
बदमाशों की गुप्तेश्वर में गुंडई, पीडि़त पक्ष को धमकाया, बमबाजी कर भागे जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर मेेंं बेखौफ बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए दहशत फैलाई। बदमाशों ने पहले तो एक लडक़ी से छेड़छाड़ की जब पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो बौखलाएं गुंडों ने पीडि़ता के घर […]

You May Like