बेटी से की छेड़छाड़ थाने मेंं रिपोर्ट करने पर घर में पटके बम

बदमाशों की गुप्तेश्वर में गुंडई, पीडि़त पक्ष को धमकाया, बमबाजी कर भागे

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर मेेंं बेखौफ बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए दहशत फैलाई। बदमाशों ने पहले तो एक लडक़ी से छेड़छाड़ की जब पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो बौखलाएं गुंडों ने पीडि़ता के घर में बमबाजी कर दी। उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुई बमबाजी से अफरा-तफरी मच गई और आरोपित फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक  गुप्तेश्वर निवासी 42 वर्ष व्यक्ति ने गोरखपुर थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई कि अंश केशरवानी एवं अन्य  ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की थी जिसकी बात को लेकर विवाद हुआ था।

जिसकी रिपोर्ट गढ़ा थाने में की थी। जिस पर रंजिश रखते हुए  रात करीब 10:30 बजे जब वे अपने घर के सामने खडा था तभी लल्ली केशरवानी, अपने भाई झल्ला और अपने मकान मालिक के लडका ऋषभ मिश्रा के साथ पुरानी कलारी की तरफ से पैदल आये और तीनों ने उसके घर के सामने बम फेंक दिए जो बम फूट कर उसके घर की दीवाल में लगकर उसके छरे बिखर गये। इसके बाद तीनों धमकी देते हुए कैलाशपुरी तरफ भाग गये।    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

आटो पलटने से मेडिकल कॉलेज की 4 छात्राएं घायल

Wed Jan 29 , 2025
वार्ड लीविंग टेस्ट देने कॉलेज से जा रही थीं अस्पताल सतना : शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में अध्ययनरत प्रथम व द्वितीय वर्ष की 4 छात्राएं मंगलवार की सुबह सडक़ दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गईं. हादसा ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने के कारण हुआ. घायल छात्राओं का जिला अस्पताल […]

You May Like