विधिवेत्ताओं को सौगात,CM ने पार्किंग व लॉयर्स चेम्बर का किया शिलान्यास

जबलपुर: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय द्वारा आयोजित एक भव्‍य एवं गरिमामय समारोह में लॉयर्स चेम्‍बर और मल्‍टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्‍यास किया। समारोह में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जे. के. माहेश्‍वरी एवं जस्टिस एस. सी. शर्मा, मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत, मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के प्रशासनिक न्‍यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा एवं महाधिवक्‍ता प्रशांत सिंह मौजूद थे।

मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय परिसर के समीप बनने वाले लॉयर्स चेम्‍बर एवं मल्‍टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को क्रियान्‍वयन एजेंसी नियुक्‍त किया गया है। समारोह में एमपी स्‍टेट बार काउंसिल के चेयरमेन राधेलाल गुप्‍ता, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष संजय अग्रवाल, हाईकोट बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष डी. के. जैन, मध्‍यप्रदेश स्‍टेट बार काउंसिल के उपाध्‍यक्ष आर. के. सिंह सेनी एवं मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के रजिस्‍ट्रार जनरल धरमिन्‍दर सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। इसके पहले समारोह स्‍थल पहुंचने पर महाधिवक्‍ता प्रशांत सिंह ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया।

Next Post

जिलहरी घाट प्रेमानंद आश्रम में परिक्रमा वासी की मौत

Sun May 4 , 2025
जबलपुर: जिलहरी घाट प्रेमानंद आश्रम में परिक्रमा वासी की मौत हो गई।‌ सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद रविवार को मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मैयादीन तिवारी पिता राधिका प्रसाद तिवारी 45 वर्ष वर्ष निवासी प्रेमानंद आश्रम जिलहरी घाट ग्वारीघाट ने सूचना […]

You May Like