जिलहरी घाट प्रेमानंद आश्रम में परिक्रमा वासी की मौत

जबलपुर: जिलहरी घाट प्रेमानंद आश्रम में परिक्रमा वासी की मौत हो गई।‌ सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद रविवार को मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मैयादीन तिवारी पिता राधिका प्रसाद तिवारी 45 वर्ष वर्ष निवासी प्रेमानंद आश्रम जिलहरी घाट ग्वारीघाट ने सूचना दी कि एक संत अज्ञात परिक्रमा वासी आश्रम में आकर लेटा हुआ था जिसकी मौत हो गई।

अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 80 वर्ष होगी। सूचना पर पहुंची ग्वारीघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है इसके साथ ही मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं।

Next Post

पार्टी लाइन दरकिनार, आकाओं की गाइडलाइन पर चल रहे कांग्रेसी

Sun May 4 , 2025
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित एक ओर कांग्रेस निचले स्तर तक मजबूत होने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम बना रही है तो दूसरी ओर महाकौशल के एपिक सेंटर जबलपुर में पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि बिना कमांडर की फौज की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पिछले दिनों जबलपुर नगर निगम […]

You May Like