डिवाइडरों में रंगाई-पुताई में लापरवाही पर ठोंका 25 हजार का जुर्माना

जबलपुर: नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के डिवाइडरों की रंगाई-पुताई में लापरवाही बरतने पर एम. वारिश कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्होंने संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही नगर निगम में समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त द्वारा विभागवार लगे आउटसोर्स श्रमिकों की भी जानकारी ली और आउटसोर्स पर सप्लाई करने वाले एजेंसियों के संचालकों को निर्देशित किया कि दो दिवस के अंदर अपने अपने कर्मचारियों का ई-अटैंडेंस की प्रणाली के मध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की प्रक्रिया का पालन करें। उन्होंने निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को भी 100 प्रतिशत ई-अटैंडेंस से ही उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये।
करदाताओं को छूट लेने बचे सिर्फ 3 दिन
करदाताओं को अब छूट का लाभ लेने मात्र 3 दिन शेष बचा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने 5 विभागों के कार्यो की शनिवार को समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व अमले को रविवार को भी राजस्व वसूली में गति लाने के निर्देश दिये और यह भी कहा कि राजस्व अमले के सभी सदस्य करदाताओं से नियमित रूप से सम्पर्क रखें और उनसे मधुर व्यवहार रखते हुए सम्मान के साथ बकाया करों की राशि जमा कराएं। निगमायुक्त द्वारा करदाताओं से भी अपील करते हुए कहा है कि अब छूट का लाभ लेने मात्र तीन दिन शेष है इसलिए 30 सितम्बर तक समस्त बकाया करों की राशि जमा कर छूट का लाभ लेते हुए अधिभार से बचें।
आर.बी. कंसल्टेंट के टीम लीडर को नोटिस जारी
निगमायुक्त ने अमृत फेस 2.0 के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अभी तक मात्र 16 प्रतिशत की प्रगति देखकर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए आर.बी. कंसल्टेंट के टीम लीडर के साथ-साथ बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों के प्रति भी नाराजगी जाहिर की और कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर कार्यो में व्यापक सुधार लाते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त हिदायत दी।

इसी प्रकार तालाबों के उन्नयनीकरण और उच्चस्तरीय पानी के टंकियों के निर्माण कार्य को लेकर भी काफी नाराजगी जाहिर की और आपसी तालमेल बैठाकर जमीनी स्तर पर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्होंने जब तक कार्यों में प्रगति नहीं आती है और कार्य पूर्ण नहीं होते हैं तब तक सभी की छुट्टीयॉं रद्द करते हुए फील्ड पर रहकर कार्यो को पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री के साथ-साथ विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Next Post

आतिश्बाजी के बीच इस वर्ष का पंजाबी दशहरा और होगा भव्य: महापौर

Sun Sep 28 , 2025
जबलपुर: 1 अक्टूबर को शाम 4 बजे से गौरीघाट के समीप आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के द्वारा पंजाबी दशहरा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के गणमान्यजनों के साथ स्थल पर पहुंचे और […]

You May Like