पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर 40 निशुल्क साइकिलों को किया जप्त

सिंगरौली: चितरंगी विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरा अंतर्गत एक घर से 40 की संख्या में छात्रों को वितरित होने वाले निशुल्क साइकिलों को चितरंगी पुलिस ने आज मंगलवार के दोपहर करीब 12:00 छापा मार कार्रवाई करते हुए जप्त की है यह निशुल्क साइकिल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई से होना बताया जा रहा है। पुलिस ने साइकिलों को अपने कब्जे में लेकर पिकअप वाहन से थाना चितरंगी ला रही है.

यहां बताते चले कि इसी विकासखंड से पिछले वर्ष बच्चों की निशुल्क पाठ पुस्तकों को कबाड़ियों के हाथ बेचे जाने के मामले में कोतवाली पुलिस बैढ़न ने कार्रवाई की थी। जिसमें बीआरसीसी सियाराम भारती समेत अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराकर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बीआरसीसी को बर्खास्त कर दिया है और बर्खास्त बीआरसीसी अभी भी फरार चल रहा है। अब साइकिल चोरी का मामला सामने आने से जनपद शिक्षा केंद्र की कर प्रणाली भी तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं ।

Next Post

मकान मालिकों के विवाद में फंसे नौनिहाल, स्कूल पहुंचे तो लगा मिला ताला

Tue Jul 8 , 2025
इंदौर:चंदननगर क्षेत्र में आमवाला रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह-सुबह बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे, लेकिन मुख्य द्वार पर ताला जड़ा मिला. यह स्थिति दो मकान मालिकों के आपसी विवाद के चलते बनी, जिससे मासूम विद्यार्थियों को करीब दो घंटे तक स्कूल […]

You May Like

Play sound