मकान मालिकों के विवाद में फंसे नौनिहाल, स्कूल पहुंचे तो लगा मिला ताला

इंदौर:चंदननगर क्षेत्र में आमवाला रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह-सुबह बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे, लेकिन मुख्य द्वार पर ताला जड़ा मिला. यह स्थिति दो मकान मालिकों के आपसी विवाद के चलते बनी, जिससे मासूम विद्यार्थियों को करीब दो घंटे तक स्कूल के बाहर सड़क पर बैठकर इंतजार करना पड़ा.

मामला अल-हीरा पब्लिक स्कूल की एक शाखा से जुड़ा है, जो इलाके में चार स्थानों पर संचालित हो रहा है. यह मकान के दो पक्ष याकूब मुल्तानी और अय्यूब मुल्तानी ने रात में स्कूल भवन पर ताला जड़ दिया. स्कूल संचालक याकूब मेमन ने तत्काल इसकी सूचना चंदननगर पुलिस को दी थी. पुलिस ने भरोसा दिया था कि सुबह तक ताला खुलवा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सुबह 7 बजे से छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक स्कूल के बाहर असमंजस में खड़े रहे.

स्टाफ के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि मकान विवाद के चलते स्कूल का संचालन प्रभावित हो रहा है. इसके बाद पुनः पुलिस से संपर्क किया लेकिन शुरुआत में कोई ठोस जवाब नहीं मिला. अंततः करीब 9.15 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाया. संचालक मेमन ने बताया कि स्कूल वर्ष 2008 से संचालित हो रहा है. उन्होंने यह भवन मेहरून बी पत्नी अब्दुल समद से किराये पर लिया था, जिसका वैध एग्रीमेंट भी उनके पास है.

उन्होंने दावा किया कि वे समय पर किराया अदा कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हीं मकान मालिक के परिजन संपत्ति पर हक जताकर अलग से किराये की मांग कर रहे हैं. मेमन का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से मालिकाना हक से जुड़ा है, जिसे अदालत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए. स्कूल प्रबंधन और छात्र हितों को देखते हुए पुलिस को तत्काल और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई इस तरह प्रभावित न हो, फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

Next Post

खरगे-राहुल ने राजशेखर रेड्डी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Tue Jul 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के पिता एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी को उनकी जयंती पर नमन करते हुए मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री खरगे ने कहा, “आंध्र […]

You May Like