ग्वालियर: वार्ड क्रमांक 17 के आनंद नगर में बहुत ही दुखद घटना हुई। आनंद नगर में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के ठीक बाहर दो गायों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। करंट का कारण कुछ लड़कों द्वारा जबरदस्ती लोहे की एंगलों पर बिजली का करंट लगा देने के कारण हुई।
मंदिर के पुजारी प्रमोद शर्मा और क्षेत्रीय पार्षद किरण वर्मा ने इन लड़कों को कई बार यहां करंट छोड़ने से मना किया। इसकी लिखित शिकायत नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय जोन क्रमांक 5 पर पत्र के माध्यम से की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पार्षद के पुत्र जतिन वर्मा को भी दो बार करंट लगा। तीन-चार बच्चियों को भी करंट लगा है।
