मुरैना में फायरिंग, पथराव और लाठियां चलीं, महिला घायल

मुरैना: स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के जेबरा खेरा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर उपद्रव हो गया। तीन युवकों ने एक घर के बाहर पहले फायरिंग की, फिर पथराव और लाठियों से हमला किया। घटना में एक महिला घायल हो गई। पूरा मामला गांव के ही कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जेबरा खेरा निवासी जितेश शर्मा का गांव के विकास शर्मा से लंबे समय से विवाद चल रहा है। जितेश दुकान पर बैठा था, तभी विकास शर्मा, उसका भाई नितिन शर्मा, दोस्त आकाश शर्मा और एक अन्य युवक एक राय होकर आए और जितेश के घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए जितेश घर के अंदर घुस गया।इसके बाद आरोपियों ने करीब ढाई मिनट में चार राउंड फायर किए, फिर पथराव और लाठियों से हमला किया। बीच-बचाव करने आई जितेश की मां को लाठी लगने से चोट आई। पुलिस ने जितेश की शिकायत पर विकास शर्मा और अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Next Post

गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun Aug 10 , 2025
दमोह:जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम बालाकोट में पुरानी रंजिश के चलते गोली चल जाने पर एक गुड्डू नाम के व्यक्ति की मौत हो जाने की घटना सामने आई है. यह घटना रात की बताई जा रही है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके […]

You May Like