खलासी चला रहा था बस, अनियंत्रित होकर दुकान और विद्युत पोल से टकराई

सिंगरौली: जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड तिराहे के पास सोमवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सूत्रों के अनुसार, बस स्टैंड के सामने साफ-सफाई के दौरान संचालित की जा रही प्रिया बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर विद्युत पोल, मल्हार पार्क की दीवार और एक किराना दुकान से जा टकराई।
हादसे में मल्हार पार्क की दीवार में दरार आ गई, जबकि विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। वहीं, पास स्थित किराना दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिससे दुकानदार को हजारों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।पीड़ित दुकानदार ने विद्युत विभाग से शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

साथ ही प्रशासन से दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई तथा हुए नुकसान की भरपाई बस मालिक से कराए जाने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि घटना स्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, घटना के समय बस चालक नहीं बल्कि बस का खलासी (क्लीनर) बस चला रहा था। यदि उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1700 के पार, हजारों लोग अब भी लापता

Tue Jun 30 , 2026
कराकास, 30 जून (वार्ता) वेनेजुएला के तटीय क्षेत्र में पिछले सप्ताह आये रिक्टर पैमाने पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो विनाशकारी भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1700 से अधिक हो गयी है। अधिकारियों ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष जॉर्ज […]

You May Like