बेगमगंज में 7 गौशालाओं में हुआ गोवर्धन पूजन

बेगमगंज। धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को परंपरागत ढ़ंग से सहेजने का काम धर्मसेवियों , जनप्रतिनिधियों एवं सनातनधर्मियों ने आज नगर के श्यामनगर स्थित गुड्डा यादव श्रीकृष्ण अखाड़ा के निवास स्थान पर अन्नकूट उत्सव एवं गोवर्धन गौ -पूजन उत्सव सामाजिक समरसता के साथ पूर्व मंत्री रामपालसिंह के मुख्य अत्थित एवं विशेष अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह , नगरपालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश लोधी , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह तोमर , शेर सिंह यादव , संतोष राय इत्यादि की मौजूदगी में संपन हुआ।

इस अवसर पर विशेष रूप से सुरेश यादव , हकोली यादव ,पप्पू यादव सहित अनेक स्वजन बन्धुओं व्यवस्थाओं के साथ बरेदी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।

इसके अतिरिक्त दयोदय गौशाला सलैया , गोपालपुर , बेरसला ,टेकापार कला , मवई , ढिलवार , कोठीखोह एवं नारायणपुर इत्यादि की गौशालाओं में भी गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम से संपन हुआ।

जिले की सबसे बड़ी दयोदय जीव रक्षा गौशाला सलैया में विधिविधान से गोवंश की पूजा-अर्चना के साथ गोसेवकों का सम्मान संचालक अभिषेक शिखर चंद जैन ने गौशाला के कर्मचारियों के साथ गौवंश की विधिविधान से पूजन के बाद सभी 11 कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप मिठाई एवं वस्त्र प्रदान किए गए।

Next Post

दीपवाली की रात आगजनी की घटनाएं हुईं लेकिन सतर्कता से नहीं हुआ नुकसान 

Tue Oct 21 , 2025
भोपाल।दीपावली पर्व के मौके पर शहरभर में आगजनी की घटनाएं हुई. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात के समय हुई आतिशबाजी के दौरान आगजनी हुई. इस दौरान नगर निगम का फायर अमला भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा. आगजनी की घटना पर फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची […]

You May Like