दीपवाली की रात आगजनी की घटनाएं हुईं लेकिन सतर्कता से नहीं हुआ नुकसान 

भोपाल।दीपावली पर्व के मौके पर शहरभर में आगजनी की घटनाएं हुई. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात के समय हुई आतिशबाजी के दौरान आगजनी हुई. इस दौरान नगर निगम का फायर अमला भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा. आगजनी की घटना पर फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने पर काबू पाया. मिली जानकारी के अनुसार दीवाली की रात करीब डेढ़ दर्जन आगजनी के हादसे हुए. गनीमत रही कि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई. समय रहते आग की चपेट में आए मकान, कार सहित स्थानों पर लगी आग को बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. भोपाल में नगर निमग का फायर अमला 100 टैंकर और 30 दमकलों के साथ 24 घंटे तैयार रहा. घटना की सूचना मिलने पर अमला मौके पर पहुंचा और बड़े हादसों को रोकने में भी सफल रहा.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने पुलिस शहीदों के परिजनों से भेंट कर दी श्रद्धांजलि, उनका बलिदान हर जवान के लिए है प्रेरणा

Tue Oct 21 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस पर लाल परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवानों के परिवार ही असली वीरता के प्रतीक हैं, […]

You May Like