रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से मैच करवाने के लिए लगभग 300 से 350 एआई कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिसका खर्च फ्रेंचाइजी उठाएगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले फिर से कराने के लिए सुरक्षा सुधार का बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने 300 से 350 एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) तकनीक से युक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को भेजा है। आरसीबी ने इस पहल की पूरी लागत 4.50 करोड़ रुपये उठाने की भी पेशकश की है।
आईपीएल 2025 में खिताब जीतने के बाद विजय परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में किसी भी तरह के क्रिकेट पर बैन लग गया है। अब आईपीएल की फ्रेंचाइजी आरसीबी ने इस मैदान पर वापस खेलने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश में है।
