महापौर ने नल का पानी पीकर गुणवत्ता जांची

इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शुक्रवार को भागीरथपुरा क्षेत्र में जलप्रदाय की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन और भ्रमण किया गया. इस दौरान महापौर श्री भार्गव स्वयं भागीरथपुरा क्षेत्र में पहुँचे एवं नर्मदा जलप्रदाय के अंतर्गत नल से ग्लास में पानी भरकर स्वयं पीकर उसकी गुणवत्ता की जांच की.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भागीरथपुरा क्षेत्र में विगत दिनों से लगातार राहत एवं सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें क्षेत्र के नागरिकों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है.

पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में जलप्रदाय कर निरंतर जल के सैम्पल लिए गए तथा सभी आवश्यक जांच एवं निर्धारित मापदंडों (पैरामीटर्स) के अनुरूप पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई.महापौर ने जानकारी दी कि सभी जांचों में जल सुरक्षित पाए जाने के पश्चात आज भागीरथपुरा क्षेत्र के लगभग 30 प्रतिशत हिस्से में, जिसमें लगभग 15 हजार की आबादी निवासरत है, नर्मदा जलप्रदाय को पुनः प्रारम्भ किया गया है. इस दौरान महापौर ने स्वयं नल से नर्मदा जल लेकर पीकर उसकी शुद्धता को देखा.

गाइड लाइन का पूर्ण पालन करें
महापौर श्री भार्गव ने भागीरथपुरा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि जलप्रदाय प्रारम्भ होने के पश्चात भी एहतियात के तौर पर पानी को उबालकर ही उपयोग में लें एवं नगर निगम, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें. उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा उत्पन्न होती है तो नागरिक तत्काल नगर निगम अथवा जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके.

Next Post

हीरोइन बनने आईं, वैम्प बनकर छाईं, बचपन में ही संभाला घर

Sat Jan 17 , 2026
मशहूर वैम्प अभिनेत्री बिंदु का जीवन संघर्ष और साहस की मिसाल है। बचपन में ही परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाली बिंदु ने हीरोइन बनने का सपना छोड़ा और वैम्प किरदारों से पहचान बनाई। बॉलीवुड में वैम्प की भूमिका को नई पहचान देने वाली अभिनेत्री बिंदु का नाम आते ही 70 […]

You May Like