जैन मंदिर की नींव खुदाई से संकट में रिहायशी मकान, तीन घर गिरने की कगार पर

शाढौरा: शाढ़ौरा में जैन मंदिर की नींव की खुदाई के कारण आसपास के कई मकानों में दरारें आ गई हैं। जिसके चलते तीन पक्के मकान तो गिरने की कगार पर हैं, लगातार खुदाई ब जेसीबी की धमस के कारण आसपास की जमीन कमजोर हो गई। स्थानीय निवासी संतोष चौरसिया के घर में जो दो मंजिला पक्का मकान है जैन मंदिर के पीछे वाला पूरा रास्ता धसकने से उपर ब नीचे मकान की दीवारों में जगह-जगह चौड़ी-चौडी दरारें पड़ गई है और जमीन में लगे टाइल्स भी ढीले हो गए और चटकने लगे हैं जिससे उनके ढहने का खतरा तो बढ़ गया है।

दो मंजिला मकान की दरारों की जानकारी से सबंधित को अवगत करा दिया गया है। तो वहीं इससे पहले पीड़ित ब प्रभावित लोगों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बिना परमीशन व पर्याप्त सुरक्षा उपायों के गहरी खुदाई की जा रही है इसके तुरंत बाद नपा द्वारा नोटिस दिया गया कि इसको तुरंत भरा जाए, लेकिन उसे आज तक नहीं भरा गया है जिसके कारण यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई। लोग फिलहाल अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Next Post

चंदेरी अस्पताल विवाद खत्म: वर्तमान परिसर में ही बनेगा 50 बेड का सिविल अस्पताल

Mon Apr 6 , 2026
चंदेरी: क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा बैठक के बाद बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट किया कि चंदेरी का 30 से 50 बिस्तरों में उन्नयन होने वाला सिविल अस्पताल वर्तमान स्थान पर ही निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के बीच स्थित […]

You May Like